Saturday, March 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास खगरिया में सरकारी पोखर व सड़क से जल्द हटेगा अतिक्रमण : डीएम...

खगरिया में सरकारी पोखर व सड़क से जल्द हटेगा अतिक्रमण : डीएम नवीन कुमार

0
70

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


खगरिया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जनता दरबार में स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर परिषद खगरिया अंतर्गत संसारपुर वार्ड संख्या–38 में स्थित सरकारी धोबिया खड्डा पोखर एवं उससे सटी मुख्य सड़क को अत्यंत शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थल जांच कर त्वरित और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।


तीसरी बार जनता दरबार में उठा मामला


इस संबंध में स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव चौधरी के पुत्र दीपक कुमार, निवासी संसारपुर वार्ड संख्या–38, ने तीसरी बार जनता दरबार में आवेदन देकर अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दो बार जनता दरबार, नगर परिषद कार्यालय, जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार के स्तर पर आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।


20 वर्षों से मुख्य सड़क पर अतिक्रमण


दीपक कुमार ने बताया कि दुर्गा मंदिर से पूर्व–पश्चिम दिशा में चलने वाली वह मुख्य सड़क, जो संसारपुर को हरदाचक गांव से जोड़ती थी, वर्षों से अतिक्रमण का शिकार है। यह वही सड़क है जो स्वर्गीय ब्रह्मदेव चौधरी के आवास तक जाती थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क से पहले बैलगाड़ी, चार पहिया वाहन सहित अन्य साधन आसानी से गुजरते थे, लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि अब साइकिल तक निकलना मुश्किल हो गया है। प्रभावशाली लोगों द्वारा करीब 20 वर्षों से सड़क पर गोबर, कचरा और बांस रखकर इसे निजी उपयोग में लिया जा रहा है, जिससे दोनों गांवों का आपसी संपर्क लगभग समाप्त हो गया है।


सरकारी पोखर पर अवैध कब्जा


मुख्य सड़क के समीप स्थित लगभग 4–5 बीघा क्षेत्रफल वाला सरकारी पोखर, जिसे स्थानीय लोग धोबिया खड्डा के नाम से जानते हैं, उस पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है। पोखर को पाटकर उसमें बांस लगाकर निजी व्यवसाय किया जा रहा है। आवेदक का कहना है कि यदि राजस्व नक्शा एवं सरकारी अभिलेखों की जांच कराई जाए तो यह भूमि स्पष्ट रूप से सरकारी सिद्ध होती है।
जिला पदाधिकारी के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर आमजन को राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!