विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया (शिविर बगहा) में वाहिनी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में नवनिर्मित बाल उद्यान (चिल्ड्रन पार्क) का उद्घाटन भीष्म साहनी, विधान परिषद सदस्य बिहार सरकार के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम श्री साहनी, और कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा, 65 वाहिनी के द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धाजलि दी गई। इस उपलक्ष्य में वाहिनी कमांडेंट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्वप्रथम माननीय महोदय को अवगत कराया कि वाहिनी में नवनिर्मित बाल उद्यान का निर्माण कराने में नगर परिषद् बगहा का सराहनीय योगदान रहा है जिसके उद्घाटन समारोह में हम सभी आज उपस्थित है।

साथ ही यह भी अवगत कराया कि 65 वाहिनी बगहा में एक सर्व धर्म प्रार्थना स्थल की आवश्यकता वाहिनी परिसर में वाहिनी के बल कर्मियों द्वारा महसूस की जा रही थी जिसे समझते हुए वाहिनी कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में वाहिनी परिसर में भव्य सर्व धर्म स्थल का निर्माण कार्य वाहिनी के कार्मिकों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से निर्माण कार्य किया जा रहा है |

तत्पश्चात माननीय महोदय ने अपने सम्बोधन में अवगत कराया कि कमांडेंट महोदय के नेतृत्व में 65 वाहिनी द्वारा सीमा की सुरक्षा हो या सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए कल्याणकारी योजना के माध्यम से स्वालम्बी बनाने में शत प्रतिशत योगदान दिया जा रहा है

ओर मुझे आशा है की भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य 65 वाहिनी के द्वारा लगातार जारी रहेंगे और साथ ही महोदय ने विश्वास दिलाया की आपके द्वारा किये जा रहे कार्यों में बिहार सरकार हमेशा आपके साथ कंधे से कंथा मिलकर सामाजिक कल्याण कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। साथ ही माननीय महोदय के द्वारा सर्व धर्म स्थल एवं परिसर में पक्के रास्ते का निर्माण जल्द पूर्ण करने की घोषणा की गई ।

इस अवसर पर माननीय भीष्म साहनी, विधान परिषद सदस्य बिहार सरकार, नंदन सिंह मेहरा कमांडेंट, कोजा राम लामरोड़ द्वितीय कमान अधिकारी, सौरभ कुमार उप कमांडेंट, पत्रकार बंधु, वाहिनी संदीक्षा परिवार एवं 65 वाहिनी के बलकर्मि उपस्थित थे।