Wednesday, October 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मारपीट कर चार हजार रुपए छीनने मामले में प्राथमिकी दर्ज

मारपीट कर चार हजार रुपए छीनने मामले में प्राथमिकी दर्ज

0
16

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लवकुश घाट निवासी 70 वर्षीय योगी सहनी ने बराज पुल के पास मारपीट कर चार हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे वह नेपाल से मछली बेचकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बराज पुल के 14-15 नंबर फाटक के पास लवकुश घाट निवासी करीब 25 वर्षीय मिंटू कुमार ने उसे रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि मिंटू के हाथ में डंडा था और उसके साथ चार-पांच अन्य युवक भी मौजूद थे। आरोप है कि रोकने के बाद गाली-गलौज करते हुए रुपये छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर मिंटू कुमार ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपितों ने लात-घूंसों और डंडे से उसके साथ मारपीट की तथा जेब में रखे करीब चार हजार रुपये लेकर फरार हो गए। मारपीट के बाद राहगीरों ने बुजुर्ग की पहचान कर उसे उसके घर पहुंचाया।

परिजनों ने तत्काल उसे वाल्मीकि नगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वह और उसका पूरा परिवार भयभीत है। इधर, थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस आवेदन के आधार पर घटना की जांच कर रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!