वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, टीआर नंबर 486/25 के मामले में वारंटी पलट मुसहर (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय थगई मुसहर, निवासी डुमरी-दरदरी, थाना वाल्मीकिनगर, जिला पश्चिमी चंपारण को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय/संबंधित कार्यालय भेजा गया। मामले में एसआई अनिल कुमार सिंह की भूमिका रही।
वहीं, टीआर नंबर 1902/26 के मामले में वारंटी चंद्र देव प्रसाद (42 वर्ष), पिता भिखारी महतो, थाना वाल्मीकिनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन कराया जा रहा है।






