Saturday, October 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने...

शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
13

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के तीन आरडी स्थित शिवालय के सामने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति एनपीसीसी निवासी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन आरडी स्थित शिवालय के सामने दो व्यक्ति शराब के नशे में हो-हल्ला कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद दोनों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिव तिवारी और रोहित तिवारी, दोनों निवासी एनपीसीसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गौरतलब है कि बिहार में शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। पुलिस द्वारा शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!