Saturday, October 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सादगी व त्याग के लिए शास्त्री तथा सत्य और अहिंसा के लिए...

सादगी व त्याग के लिए शास्त्री तथा सत्य और अहिंसा के लिए याद किए गए गांधी ।

0
18

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


2 अक्टूबर भारत के दो महान विभूतियों के जन्मदिन को हर्षो उल्लास के साथ मनाया किया गया। जैसा कि आप सब जानते हैं कि 2 अक्टूबर को भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री सादगी और त्याग के परिचयाक लाल बहादुर शास्त्री और भारत के राष्ट्रपिता अहिंसात्मक आंदोलन के प्रणेता महात्मा गांधी की जन्मतिथि है।

इन दोनों महात्माओं के देश के प्रति समर्पण के भाव के लिए आज इन दोनो महात्माओं के जन्मदिन पर स्थानीय सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी पठखौली बगहा-2 में आयोजित कार्यक्रम में याद किए गए। विद्यालय के निदेशक ने निप्पू कुमार पाठक ने बताया कि सत्य और अहिंसा के बल पर भारतीय लोगों में उत्साह व धीरज का भाव भरने वाले आजादी के सबसे बड़े नेता महात्मा गांधी ने बिना हथियार के इस देश को आजाद कराया। उन्होंने एक गीत का हवाला देते हुए कहा कि दे दी हमें आजादी खड़ग बिन ढाल।

साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल। ऐसा था गांधी का व्यक्तित्व।वहीं उन्होंने कहा कि सादगी और ईमानदारी के सच्चे प्रणेता के रूप में लाल बहादुर शास्त्री को भूल पाना इस देश के लिए बड़ा कठिन है। भुखमरी की स्थिति में भी देश के लोगों को भोजन पहुंचाने वाले लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी और सादगी सदैव याद की जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत सत्य और हिंसा के पुजारी महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय सादगी व ईमानदारी पर्याय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर सन् फ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी पठखौली में निबंध लेखन ,पेंटिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


पेंटिंग प्रतियोगिता में आलिया प्रवीण को
पहला स्थान ,बिंदिका को द्वितीय स्थान, मोहिनी कुमारी को तृतीय स्थान आंधी कुमारी चतुर्थ स्थान पर चयनित हुई। वहीं भाषण प्रतियोगिता में वर्ग चतुर्थ के शोएब अख्तर को पहला पुरस्कार वर्ग अष्ट्म की आसिफा खातून को द्वितीय पुरस्कार और अष्टम के आदित्य तिवारी को तृतीय पुरस्कार मिला ।बच्चों ने गांधी जी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व का बखूबी चित्रण चित्रित किए ।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर.के. पाठक वरीय शिक्षक बलिराम सिंह रसेन्द्र प्रसाद ,समीर कुमार गुप्ता, विनय पाठक, शीतल देवी प्रियंका देवी ,शबनम खातून ,निशा कुमारी रिंकी कुमारी मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण के समारोह में आमंत्रित अतिथि के रूप में पत्रकार बगहा के वरीय पत्रकार श्री माधवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!