Saturday, October 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जीविका दीदियों के 20 साल बेमिसाल पर जदयू का कार्यक्रम आयोजित

जीविका दीदियों के 20 साल बेमिसाल पर जदयू का कार्यक्रम आयोजित

0
18

कार्यक्रम का मंच संचालन महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरती देवी ने किया.

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

2 अक्टूबर महात्मा गांधी तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन के साथ साथ बिहार में बाहर , नीतीश कुमार की सरकार, में जीविका दीदियों की समूह की स्थापना आज 20 वर्ष पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए बेहतर कार्यों को लेकर बेतिया के शुभ मंगलम विवाह भवन मिश्रौली में जनता दल यूनाइटेड की पहल पर जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंच का संचालन महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरती देवी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सिवान के पूर्व सांसद कविता सिंह रहे । वहीं वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार, जदयू के बिहार प्रदेश महा सचिव सह पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह वाल्मीकिनगर, पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी, बगहा के पूर्व विधायक सह बगहा जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह, जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरती देवी, रानी सिंह आदि कार्यक्रम में संबोधन किया। इस दौरान धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे पहले हमारे गार्जियन राज्य सभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हम जीविका दीदियों तथा चंपारण के जदयू कार्यकर्ताओं के तरफ से उन्हें धन्यवाद देते हैं कि…कभी घर की चौखट तक सीमित रहने वाली बिहार की लाखों ग्रामीण महिलाएं आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक और सामुदायिक नेतृत्व की नई पहचान गढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में शुरू हुई “जीविका” पहल ने 20 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसने न केवल लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली, बल्कि ग्रामीण बिहार में सामाजिक परिवर्तन की नई धारा भी प्रवाहित की। आज जीविका की दीदियां आत्मनिर्भरता, उद्यमिता और सामुदायिक नेतृत्व का प्रतीक बन चुकी हैं। यह नीतीश कुमार के मेहनत और परिश्रम का फल बिहार के महिलाओं को मिल रहा है। इस दौरान माला रौनिहार, वंदना पांडेय, शांति देवी, लक्ष्मीणा देवी, रेणु, रानी देवी, ममता देवी, निवेदिता मिश्रा, अंतिमा देवी आदि सैकड़ों जेडीयू महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!