Friday, October 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 14 लीटर अवैध बीयर के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार, हनुमानगंज पुलिस...

14 लीटर अवैध बीयर के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार, हनुमानगंज पुलिस की कार्रवाई

0
1

उत्तर प्रदेश कुशीनगर से अमित कुमार शर्मा की रिपोर्ट

कुशीनगर। अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 28 बोतल अवैध बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद बीयर की कुल मात्रा 14 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को हनुमानगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तस्करी कर ले जाई जा रही 28 अदद किंग फिशर बीयर, प्रत्येक 500 एमएल, बरामद की गई। मामले में पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र योगेन्द्र महतो, निवासी पच्छगछिया, थाना सहोदरा, जिला पश्चिम चम्पारण, बिहार को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर हनुमानगंज थाने में मु0अ0सं0 181/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, कांस्टेबल विकास यादव एवं कांस्टेबल विक्रान्त शुक्ला शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!