विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम बेतिया द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छता, स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिकों की जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर माननीय महापौर, नगर निगम बेतिया, माननीय उप महापौर, नगर निगम बेतिया, स्वच्छता पदाधिकारी, टाउन प्लानर, CM Fellow सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। माननीय महापौर एवं उप महापौर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर बेतिया के निर्माण में बच्चों और युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित होने से इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार एवं समाज पर भी पड़ेगा।

नगर निगम बेतिया द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, ताकि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बेतिया का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।






