Sunday, September 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हथुआ महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर हुई शांति शांति की बैठक

हथुआ महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर हुई शांति शांति की बैठक

0
11

गोपालगंज बिहार से जमीरुरुल हक की रिपोर्ट

गोपालगंज जिला के हथुआ में आगामी 27 और 28 सितंबर को प्रस्तावित महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर शनिवार को हथुआ प्रखंड परिसर के सभागार में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए अधिकारियों को जुलूस के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी रखने के साथ पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही गई। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

हथुआ एसडीओ ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। इसलिए जुलूस में राजनीतिक नारे, पोस्टर या बैनर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बैठक के बाद हथुआ बाजार में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता वसीम अकरम समेत पुलिस पदाधिकारी और अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!