वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर गंडक बराज का जलस्तर बढ़ाने के साथ ही लक्ष्मीपुर रामपुरवा पंचायत का चकदहवा, झंडू टोला,बीन टोली और कान्ही टोला के अलावा रोहुआ टोला भेड़िहड़ी बंगाली कॉलोनी आदि क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिस कारण बाढ़ पीड़ितों को भेड़िहारी स्कूल में शरण लेना पड़ा है।

लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमन सिंह के द्वारा रोहुआ टोला गांव के बाढ़ पीड़ितों के बीच चुडा मिठा का वितरण किया गया है। बाढ़ पीड़ितों ने आफत की घड़ी में सहयोग के लिए मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया है।






