आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
लौरिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पखवाड़े के अवसर पर लौरिया में शनिवार को आयोजित कार्यक्रमों में भविष्य के भारत की परिकल्पना के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार की झलक देखने को मिली। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, विधायक विनय बिहारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने राजकीय मध्य विद्यालय कन्या में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। ‘2047 में हमारा भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में खुशी कुमारी, लक्की कुमारी, आरती कुमारी, मुस्कान परवीन, स्तुति कुमारी और नैन्वी कुमारी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में मंत्री व विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां धात्री पुनिता देवी, रबीना खातून सहित विभिन्न मरीजों को फल और मिठाई प्रदान की गई। इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में आम के दो पौधे रोपे गए। वहीं बलौक चौक स्थित मनीष शर्मा के आवास पर स्वतंत्रता सेनानी परिजनों डॉ. शिवजी प्रसाद, शंभु मिश्र, प्रभु प्रसाद, कमरुल होदा और राजू प्रसाद को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक, डॉ. दिलीप कुमार, अस्पताल प्रबंधक राहुल सिंह, सीओ आशु रंजन, बीडीओ संजीव कुमार तथा प्रदीप मिश्र, भास्कर मिश्रा, पवन वर्मा, कौशल किशोर पाण्डेय, राजन मिश्रा और गुड्डू चौबे सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।






