Thursday, September 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नया टोला कर्पूरी चौक पर हाट बाजार के शेड निर्माण को लेकर...

नया टोला कर्पूरी चौक पर हाट बाजार के शेड निर्माण को लेकर सामने आया भूमि विवाद।

0
25

विशम्भरपुर मे हाट-बाजार के शिलान्यास के बाद जमीन मालिक ने डीएम को दिया आवेदन,निर्माण पर रोक लगाने की गुहार।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया। बेतिया-अरेराज रोड स्थित विशम्भरपुर पंचायत के नया टोला कर्पूरी चौक पर बीरामजी योजना के तहत प्रस्तावित हाट बाजार के शेड निर्माण को लेकर नया पेच सामने आया है। शिलान्यास के बाद चिन्हित स्थल के समीप के भूस्वामी सुनील कुमार पांडे ने गुरुवार को डीएम को आवेदन देकर शेड निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई है।
आवेदन में सुनील कुमार पांडे ने बताया है कि पीडब्ल्यूडी की जमीन के बाद उनकी दस्तावेजी जमीन है।उनका आरोप है कि चुनावी माहौल के कारण मुखिया द्वारा उनकी जमीन को हाट बाजार के लिए चिह्नित किया गया है।उन्होंने आशंका जताई है कि हाट बाजार का निर्माण होने पर उनकी भूमि पर कब्जे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उन्होंने आवेदन में यह भी कहा है कि सड़क के पूर्वी हिस्से में आम गैरमजरुआ जमीन है,जहां हाट बाजार के लिए भूमि उपलब्ध है।उनके अनुसार उक्त भूमि पर पूर्व से ही लोगों का कब्जा है। वहीं,उनके सामने पीडब्ल्यूडी की खाली जमीन पर हाट बाजार का निर्माण कराने से उनके पूर्व से बने मार्केट का रास्ता बंद होने की आशंका है।
सुनील कुमार पांडे ने डीएम के अलावा डीडीसी,बीडीओ एवं सीओ मझौलिया को भी आवेदन देकर हाट बाजार के लिए चिह्नित भूमि की तत्काल जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!