Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मगरमच्छ के हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की हुई मौत

मगरमच्छ के हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की हुई मौत

0
16

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

मगरमच्छ के हमले में वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के सेमरीडीह गांव के 55 वर्षीय ग्रामीण भीम बिन पिता स्व. बंसी बिन की मौत हो गई।
घटना सोमवार की देर शाम की है। मृतक खेती-बारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।प्राप्त सूचना के अनुसार भीम बीन सोमवार शाम करीब छह बजे घर से लगभग 50 गज की दूरी पर शौच के बाद पानी में उतरे थे।तभी खेतों की ओर जाने वाली भपसा नदी से निकल कर एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ ने उनके सिर को जबड़े में दबा लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।काफी देर तक भीम घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें सोती की ओर जाते देखा था। खोजबीन के दौरान नदी किनारे उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही वाल्मीकिनगर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।वाल्मीकि नगर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि भपसा नदी से निकलकर मगरमच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर उसे मौत के घात उतार दिया है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।वहीं मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सोती और गंडक से जुड़े जलस्रोतों में अक्सर मगरमच्छ दिखाई देते हैं। घटना के बाद लोग नहर, पइन और जलस्रोतों के आसपास जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!