अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
शारदीय नवरात्र में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह को लेकर जुथा लाल संस्कृत महाविद्यालय मझौलिया में पंडाल निर्माता अरुण कुमार की देखरेख में भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कारीगर शुरू कर दिए हैं। पंडाल निर्माता अरुण कुमार ने बताया कि पूरे पूजा परिसर को पॉलिथीन निर्मित तिरपाल से ढक दिया जाएगा उसके बाद रंग बिरंगे आकर्षक कपड़ों से पूजा मंडप और परिसर को खूबसूरत ढंग से सजाया जाएगा। बिजली की भी उत्तम प्रबंध रहेगा तथा सजावट होगी।
दुर्गा पूजा समिति मझौलिया के सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भीजन सहयोग से दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध शिल्पकार अजय पंडित माता दुर्गा सहित मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं।

इस वर्ष भी चलंत मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहेगी।
उपसचिव गोलू श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रम मेला खेल तमाशा आदि की उपलब्धता रहेगी। तरह-तरह की दुकानें भी व्यवस्थित ढंग से लगाई जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समिति के सदस्य पुलिस प्रशासन के सहयोग से हरदम तैयार रहेंगे।






