वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर थाने में पदस्थापित सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार सिंह का पदोन्नति हुआ है।अब वे पुलिस अवर निरीक्षक बन गए हैं।विदित हो कि लंबे समय से सेवा दे रहे ए एस आई पद पर आसीन पुलिस कर्मियों की पदोन्नति एस आई पद पर पुलिस महकमा के द्वारा किया गया है।इन पुलिस कर्मियों के पदोन्नति में शामिल वाल्मीकिनगर थाने म पदस्थापित विकास कुमार सिंह के पुलिस अवर निरीक्षक बनाने पर थाने में पदस्थापित कर्मियों सहित परिवार में भी खुशी का माहौल व्याप्त है।इस मौके पुलिस जिला बगहा के कप्तान राजेश कुमार ने एस आई बने विकास को स्टार लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।वहीं विकास ने अपने पद के गरिमा को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तन्मयता और निष्ठा से पूरा करने की बात कही।






