बीडी सी की बैठक में आग उगलने वालो के बदल गए सुर।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
बीते दिन बीडीसी की बैठक में अंचलाधिकारी डोली कुमारी के विरुद्ध कर्तव्य हीनता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आग उगलने वाले जनप्रतिनिधियों के स्वर में अगले दिन की बैठक में बिल्कुल बदलाव पाया गया। हालांकि बीडीसी की बैठक में अंचलाधिकारी मौजूद नहीं थी लेकिन अगले दिन की बैठक में अंचलाधिकारी मौजूद रही।
साथ में विरोध के बिगुल को फूंकने वाले जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार के सराहनीय और अथक प्रयास से समन्वय स्थापित हुआ। अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने अंचल कार्यालय में आए हुए दाखिल खारिज पंचायत सरकार भवन और विवाह मंडपम की भूमि उपलब्धता संबंधी शिकायतों का अभिलंब निपटारा करने का आश्वासन जनप्रतिनिधियों को दिया। भ्रष्टाचार संबंधी आरोप पर उन्होंने कहा कि उचित साक्ष्य मिलने पर संबंधित अंचल कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने स्पष्ट कहा कि कहा कि सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की फरियाद अवश्य सुनी जानी चाहिए और उनका उचित ढंग से निष्पादन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि विकास के प्रति समर्पित रहते हैं अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करके उचित निर्णय लेना चाहिए। बीडीसी की बैठक में आक्रोश को उन्होंने अशोभनीय बताया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि संदीप कुमार श्रीवास्तव प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल यादव आशीष भट्ट मोहन गुप्ता एक बाली राम पुतुल ठाकुर अरुण यादव नारद सिंह अली असगर शिव शंकर यादव ज्योति श्रीवास्तव सौदागर साह शेख चुन्नू समेत मुखिया पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बेहतर समन्वय स्थापित करने और विकास गति को तेज करने पर विशेष बल दिया।






