बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज ।मंगलवार को महिला पर्यवेक्षिका कुमारी अनिता गुप्ता मांझा पूर्वी पँचायत के पिछड़ा वर्ग पुरानी बाजार आंगनबाडी केंद्र ,पुरानी बाजार अत्यंत पिछड़ा वर्ग आंगनबाडी केंद्र पुरानी बाजार कुरैशी टोला आंगनबाडी केंद्र अत्यंत पिछड़ा वर्ग आंगनबाडी केंद्र लँगतु हाता और मांझा टोला लँगतु हाता आंगनबाडी केंद्र सहित पांच अंगबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के द्वारा दौरान पाया गया कि विभागीय निर्धारित समय नुसारआंगनबाडी केंद्र का संचालन सेविकाओं के द्वारा किया जा रहा था। तथा मीनू के अनुसार बच्चो का पोषाहार बनाया जा रहा था । निरीक्षण के दौरान महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि पोषण ट्रैकन में अंकित लाभुकों का शतप्रतिशत एफ आर एस करे जिसकी पुष्टि महिला पर्यवेक्षिका कुमारी अनिता गुप्ता ने किया।






