Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जदयू नेता ने ओलंपियाड समारोह का किया उद्घाटन

जदयू नेता ने ओलंपियाड समारोह का किया उद्घाटन

0
8

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ /गोपालगंज, कुचायकोट के भठवा में स्थित न्यू क्रांइस्ट मिशन स्कूल में सोमवार को आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के बीच अंक पत्र व प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन दीप- प्रज्वलित कर गोपालगंज जदयू के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने किया! ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में तेजी से बढ़ रही प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की उत्सुकता! जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र एव्ं छात्राओं को अंक पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित! प्रारंभिक स्तर से ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलने से उनमें आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन की क्षमता विकसित होती है! ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में हिंदुस्तान ओलंपियाड को लेकर बढ़ रही उत्सुकता इसका प्रमाण है, प्रमाण पत्र मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे! मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि हिंदुस्तान अखबार की ओर से आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों एवं बच्चियों को शुरुआती दौर से ही प्रतियोगी माहौल मे खुद को परखने का अवसर देती हैं! इससे भविष्य में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने पर उनका आत्मविश्वास बढ़ता है ! उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है! हिंदुस्तान ओलिंपियाड छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है इससे पढ़ाई के प्रति रुचि के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है! उन्होंने ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी कमियों को पहचान कर दूर करने की अपील की ! जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद तौहीद ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना बच्चों के लिए सीखने का महत्वपूर्ण अवसर है सफलता या असफलता से अधिक जरूरी है कि छात्र उससे क्या सिखते हैं! डॉ० बालदेव कुमार ने कहा कि नियमित पढ़ाई, अभ्यास और आत्मविश्वास सफलता की मजबूत निव है! कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निर्देशक मोली एम. एम. प्राचार्य मैथ्यू पी ग्रोमि और मैनेजिंग डायरेक्टर जीना मैथ्यू ने अंग वस्त्र व पुष्प माला पहनाकर किया ! कार्यक्रम समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावक माता पिता के साथ साथ दिलीप कुमार, बबन कुमार, पप्पू कुमार राम, उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन कमल किशोर तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय हिंदुस्तान के पत्रकार रामानुज प्रसाद ने किया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!