Friday, August 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा में जल्द खुलेगा डायलिसिस सेंटर, विधायक राम सिंह ने...

अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा में जल्द खुलेगा डायलिसिस सेंटर, विधायक राम सिंह ने किया निरीक्षण

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पश्चिम चंपारण। अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा में बहुत जल्द डायलिसिस सेंटर की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में बगहा के भाजपा विधायक राम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक राम सिंह ने बताया कि डायलिसिस सेंटर की स्थापना के लिए वे लंबे समय से सरकार के समक्ष लगातार मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित में इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकृति प्रदान करने के लिए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार द्वारा अनुमति दे दी गई है। इसी क्रम में विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा पहुंचकर प्रस्तावित डायलिसिस सेंटर के निर्माण कार्य एवं अन्य चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित प्रबंधक एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डायलिसिस सेंटर खुलने से अब गंभीर मरीजों को बाहर के बड़े शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!