Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से घंटो बिजली बाधित

हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से घंटो बिजली बाधित

0
17

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के (उपरी शिविर)3 नंबर पहाड़ में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। उपरी शिविर से नीचे जाने वाली सीढ़ी के बगल में राजेश के घर के सामने स्थित सूखे आम के पेड़ की डाल अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार पर टूटकर गिर गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन संयोगवश कोई इसकी चपेट में नहीं आया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
तार टूटने के कारण फिलहाल उपरी शिविर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द मरम्मत कर बिजली बहाल करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सूखे पेड़ों की कटाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!