Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधायक के प्रयास से बाघ हमले के पीड़ित परिवार को मिला शीघ्र...

विधायक के प्रयास से बाघ हमले के पीड़ित परिवार को मिला शीघ्र मुआवजा

0
17

विजय कुमार शर्मा बगहा / नन्दलाल पटेल वाल्मिकीनगर पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर/बगहा। वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र में बाघ हमले की घटना के बाद पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की दिशा में स्थानीय विधायक के प्रयास रंग लाए हैं। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वन प्रमंडल-2) के अधिकारियों द्वारा बाघ के हमले में जान गंवाने वाले स्वर्गीय अकलू यादव के परिजनों को सरकार द्वारा निर्धारित 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।बताया जा रहा है कि घटना के बाद विधायक ने वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाकर मुआवजा प्रक्रिया को तेज कराने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित परिवार को समय पर सहायता मिल सकी। इससे परिवार को कठिन समय में कुछ राहत मिली है।इधर, नौरंगिया एवं सिरीसिया क्षेत्र में बाघ और मगरमच्छ के हमले में मृत अथवा घायल हुए लोगों के लिए भी मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी पात्र पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने जंगल के समीप रहने वाले ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और बिना सतर्कता के वन क्षेत्र या उसके आसपास के खेतों में न जाएं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। साथ ही विधायक ने वन विभाग से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें यह बताया जाए कि जंगली जीवों से किस प्रकार सुरक्षित रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मानव और वन्यजीव के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!