विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
घोड़ासहन प्रखंड में 29 जुलाई 2026 की रात्रि में अवैध उर्वरक से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। वाहन से मिली जानकारी के आधार पर प्रशासन ने चंदनबारा स्थित मदनी चौक के समीप मेसर्स अंश ट्रेडर्स (प्रोपराइटर– खलीकुर्रहमान) के गोदाम पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान गोदाम से नकली डीएपी, एमओपी, उजले रंग के खाली बोरे, स्टिचिंग मशीन, लगभग 20 टन नमक, ऑक्सीजन सिलेंडर तथा उर्वरक निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद सामानों को देखकर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि गोदाम में नकली उर्वरक बनाने का कार्य किया जा रहा था।

प्रशासन द्वारा जब्त उर्वरकों की गिनती कराई जा रही है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की अग्रेतर कार्रवाई जारी है।
छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना, ढाका एवं घोड़ासहन थाना की पुलिस टीम के साथ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सिकरहना तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।






