Thursday, July 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाहन जांच में दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ चार...

वाहन जांच में दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ चार गिरफ्तार

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया/नरकटियागंज। पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो लोडेड पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शिकारपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर दिनांक 29 जुलाई 2026 को रात्रि करीब 8:15 बजे नरकटियागंज-बलधर रोड पर भसुरारी से लगभग एक किलोमीटर आगे बलथर की ओर घाघ पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान इरफान अंसारी (पिता- सदरे आलम, वार्ड संख्या 5, ग्राम सिसई) और जफीर आलम (पिता- अब्दुल्लाह मियां, वार्ड संख्या 4, ग्राम सिसई) के रूप में बताई।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि ये हथियार उन्हें मेहंदी हसन और अल्ताफ आलम द्वारा उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें तरहरवा निवासी आकाश चौधरी को सौंपना था। उन्होंने यह भी बताया कि सभी आरोपी तरहरवा में एकत्र होकर किसी जमीन विवाद से जुड़े बड़े सौदे में हथियार का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्ताफ आलम उर्फ अल्ताफ मियां (ग्राम नूनी पाकड़, थाना साठी) एवं आकाश चौधरी (पिता- मनोज चौधरी, ग्राम तरहरवा) को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य सप्लायर मेहंदी हसन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!