Sunday, July 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सड़क दुघर्टना में वृद्ध घायल, सीवान रेफर

सड़क दुघर्टना में वृद्ध घायल, सीवान रेफर

0
8

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

दरौंदा सीवान -छपरा मुख्य मार्ग एनएच-531 पर दरौंदा बाजार पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।घायल की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के उजांय गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीरेंद्र सिंह दरौंदा बाजार के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को अस्पताल पहुंचाया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सीय सलाह भी दी गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हैं ।पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं।वहीं, इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!