Friday, July 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विवाहित महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में प्राथमिकी...

विवाहित महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

0
15

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के गौरी बेलवा गांव से एक 21 वर्षीय विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में युवती के पिता ने वाल्मीकिनगर थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। साथ ही एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाने की आशंका भी जताई है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरी बेलवा गांव निवासी नरेश साह, पिता जगई साह, ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री (21 वर्ष) की शादी उत्तर प्रदेश के सोहगी बरवा थाना क्षेत्र के कमलेश गुप्ता के साथ हुई थी।
आवेदन में कहा गया है कि 16 जुलाई 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गए थे। शाम करीब चार बजे घर लौटने पर देखा कि उनकी बेटी घर पर नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
नरेश साह ने आवेदन में उल्लेख किया है कि पड़ोस की एक महिला ने बताया कि कुछ घंटे पहले नीलम मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। पूछने पर उसने बताया था कि वह अपने पति से बात कर रही है। बाद में जानकारी मिली कि नीलम अपने मोबाइल नंबर 6206105641 से 9792679584 नंबर का उपयोग करने वाले शिव कुमार नामक व्यक्ति से भी लगातार बातचीत करती थी।
पिता ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री संभवतः शिव कुमार नामक युवक के साथ चली गई है। उन्होंने बताया कि कई दिनों तक अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिलने पर 23 जुलाई 2026 को वाल्मीकिनगर थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!