Saturday, July 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास डीएम ने किया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

0
7

दाखिल-खारिज से लेकर परिमार्जन कार्यों की जांच, अंचलाधिकारी को दिया निर्देश।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने गुरुवार को मझौलिया प्रखंड कार्यालय स्थित अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने डाटा ऑपरेटर कक्ष, दाखिल-खारिज शाखा, परिमार्जन से संबंधित अभिलेखों एवं अंचल कार्यालय में संचालित अन्य प्रशासनिक कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों की जानकारी ली तथा अभिलेखों के संधारण, आवेदनों के निष्पादन और आम लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी डॉली कुमारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कार्यालय में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम लोगों से जुड़े मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से होना चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को एक सप्ताह में सभी कमियों में सुधार सुनिश्चित करने तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं जनोन्मुखी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और रिकॉर्ड के नियमित अद्यतन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से कार्यालय में पूरे दिन प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं और कर्मियों में कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर सक्रियता देखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!