Saturday, July 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 16 मरीजों को TPT किट, 15 को...

टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 16 मरीजों को TPT किट, 15 को मिला पोषण पैकेट

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मरीजों के बीच टीपीटी (TPT) किट और पोषण सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बगहा, उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल बगहा डॉ. अशोक कुमार तिवारी, चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान कुल 16 टीबी मरीजों को टीपीटी किट प्रदान की गई, जबकि 15 मरीजों को पोषण (भोजन) का पैकेट वितरित किया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि टीबी मरीजों के समुचित इलाज के साथ-साथ उनके पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें। जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 32,369 मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के क्रम में 444 मरीजों का एक्स-रे किया गया, जबकि 134 मरीजों का नाक (स्पुटम) टेस्ट कराया गया।

इन सभी जांचों के आधार पर 16 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई, जिनका नियमित रूप से इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि चिन्हित टीबी मरीजों को प्रत्येक माह एक बार अस्पताल बुलाकर उनकी स्वास्थ्य जांच की जाती है। इस दौरान उन्हें दवा के साथ-साथ पोषण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि इलाज का प्रभाव बेहतर हो और मरीज शीघ्र स्वस्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि टीबी एक संक्रामक लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है। समय पर जांच और नियमित दवा सेवन से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!