Thursday, July 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से एक घर हुआ क्षतिग्रस्त

विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से एक घर हुआ क्षतिग्रस्त

0
20

गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

पर्यटन नगरी बाल्मीकि नगर में लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर हो चुका एक विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ गोल चौक परिसर में अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के समय न तो तेज हवा चल रही थी और न ही आंधी-तूफान था। पेड़ गिरने से कॉलोनी में जाने वाला पीसीसी मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जबकि समीप स्थित एक मकान को भी आंशिक क्षति पहुंची। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो चुकी थीं। इसी वजह से अचानक विशालकाय पेड़ सड़क और मकान के ऊपर गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।


पेड़ गिरने से कॉलोनी का मुख्य मार्ग बंद हो गया, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी और सड़क से पेड़ हटाने की मांग की, ताकि आवागमन जल्द से जल्द बहाल हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में कई पुराने और जर्जर पेड़ दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे खतरनाक पेड़ों का सर्वे कर समय रहते उन्हें हटाने या छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!