Wednesday, July 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा अनुमंडलीय अस्पताल का ओपीडी ‘भाषा’ के द्वारा बंद रहा, जिससे मरीजों...

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल का ओपीडी ‘भाषा’ के द्वारा बंद रहा, जिससे मरीजों को हुई परेशानी

0
19

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडलीये अस्पताल का ओपीडी बुधवार को पूरी तरीके से बंद रहा। जिससे मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। तिरहुत प्रमंडल के ‘भाषा’ के सचिव डॉ विनय कुमार ने बताया कि अरवल जिला अंतर्गत चीफ मेडिकल ऑफिसर और अस्पताल कर्मियों से परिजनों द्वारा अभद्र व्यवहार,अस्पताल में तोड़फोड़ किया गया। जिसको लेकर पूरे बिहार में ‘भाषा’ के महासचिव रोहित कुमार द्वारा ओपीडी बंद का ऐलान किया गया था। जिसका असर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पर पे भी पड़ा। डॉ विनय कुमार ने बताया कि अरवल प्रशासन द्वारा 72 घंटे होने के बाद भी डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों से अभद्र व्यवहार करने और अस्पताल में मरीजों द्वारा तोड़फोड़ करने पर कोई उचित कार्रवाई नहीं करने पर हमारे संस्था भाषा द्वारा एक दिवसीय ओपीडी बंद का ऐलान किया गया था। जिसको लेकर तिरहुत प्रमंडल के सभी ओपीडी को बंद रखा गया।

साथ ही बताया गया कि अगर आगे अरवल प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो ‘भाषा’ द्वारा ओपीडी हड़ताल को बढ़ाया भी जा सकता है। वही ओपीडी बंद रहने के कारण मरीज को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन आपातकालीन सेवा खुली रही। जिसके चलते आपातकालीन मैरिज को डॉक्टर द्वारा देखा गया। इस मौके पर डॉ विनय, डॉ राजीव, और अस्पताल के कर्मी सुमित आदि ओपीडी हड़ताल में शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!