Sunday, June 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रामनगर में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पांच घायल, दो पुलिसकर्मी भी...

रामनगर में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पांच घायल, दो पुलिसकर्मी भी जख्मी

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा/रामनगर। नगर परिषद रामनगर के वार्ड-12 स्थित जुलाहा टोली में देर रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। मामूली कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए, वहीं स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम भी पथराव की चपेट में आ गई। इस दौरान दो पुलिसकर्मी सहित चार अन्य लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भीड़ को तितर-बितर किया।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बगहा के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!