Friday, June 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा नगर में प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से निकल गया...

बगहा नगर में प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से निकल गया ताजिया जुलूस

0
17

मोहर्रम के जुलूस में लोगों की उमड़ी भीड़, या हुसैन के नारे से गुंजी नगर की सड़के , सौहार्द पूर्ण वातावरण में लोगों ने मनाया मोहर्रम पर्व

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल के अंतर्गत मोहर्रम का जुलूस शुक्रवार को निकाला गया। जिसमें बगहा नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों और रामनगर, धानहा, मधुबनी, पिपरासी, वाल्मीकि नगर, सेमरा आदि जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व लोगों ने मनाया। बगहा नगर में ताजिया और आलम के झंडे ले नारा लगाते हुसैनी। वही ताजिया की कलाकारी देखने को मिली। नगर के अलग-अलग मोहल्लो से लोगों ने ताजिया निकाला। बगहा दो के ताजिया उर्दू विद्यालय डुमवलिया के पास लगाया गया, तो वही बगहा एक व दो और कई ग्रामीण क्षेत्रों के भी ताजिया पारस नगर स्थित कर्बला सह कब्रिस्तान के पास लगाया गया।

जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। मुहर्रम में बच्चों में खासा इसका उल्लास देखने को मिला । मेले की वजह से जुलूस में रौनक दिखी। जुलूस समिति द्वारा लोगों को इमाम हुसैन के याद में शरबत पिलाया गया और इसके साथ ही युवा, बड़े ,बुजुर्ग और लोगों ने “या हुसैन या हुसैन” के नारे लगाए । वही जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद दिखा। प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति और पुलिस बल तैनात किए गए थे। वहीं कई वरीय पदाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में ताजिया जुलूस निकल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!