Friday, June 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अपाची बाइक की मांग ने उजाड़ा सुहाग, दहेज हत्या में पति-ससुर सलाखों...

अपाची बाइक की मांग ने उजाड़ा सुहाग, दहेज हत्या में पति-ससुर सलाखों के पीछे

0
1

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में दहेज प्रथा को लेकर फिर बहस छिड़ गई है।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि कांड संख्या 566/2026 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गढ़वा बाजार वार्ड संख्या-7 निवासी अफरोज आलम और उसके पिता खेदू देवान को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर विवाहिता की दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता लालू मियां ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि शादी के बाद से उनकी बेटी पर दहेज में टीवीएस अपाची बाइक लाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई तथा अंततः उसकी हत्या कर दी गई।
शिकायत मिलते ही मझौलिया पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर छापेमारी शुरू की और दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दहेज के लिए एक और विवाहिता की मौत ने समाज में व्याप्त इस कुप्रथा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने दोहराया है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!