विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। पुलिस जिला बगहा अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जून 2026 को धनहा थाना पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 635 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए वाहन में सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी विधिवत जब्त कर लिया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सके। थानाध्यक्ष धनहा द्वारा इस संबंध में कांड दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।






