Wednesday, June 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुहर्रम को लेकर बगहा पुलिस की तैयारी, पुलिस केंद्र में दंगा नियंत्रण...

मुहर्रम को लेकर बगहा पुलिस की तैयारी, पुलिस केंद्र में दंगा नियंत्रण ड्रिल आयोजित

0
21

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में दिनांक 26 जून 2026 को पुलिस केंद्र बगहा में दंगा नियंत्रण को लेकर विशेष ड्रिल एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संभावित विषम परिस्थिति से निपटने की तैयारियों का व्यापक आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दंगा नियंत्रण से जुड़े उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों तथा बल की तैयारियों का जायजा लिया। बलवा निरोधक उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यशीलता एवं अद्यतन स्थिति की गहन जांच की गई। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी उपकरणों को हर समय क्रियाशील स्थिति में रखा जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!