Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा...

बगहा में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

0
27

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल में अंबेडकर प्रतिमा के समीप शनिवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बगहा के अध्यक्ष नरेश राम, तुफैल अहमद, जितेंद्र राव और रामशंकर दूबे सहित कई नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना एक गंभीर मामला है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों को उन्होंने भ्रष्टाचार का परिणाम बताया।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाएं तथा पेपर लीक पर सख्त रोक लगे।
इसके साथ ही उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उनकी मांगों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, भ्रष्टाचार पर पूरी तरह नियंत्रण, तथा भूमिहीनों को चिन्हित कर उन्हें 5 डिसमिल जमीन देना शामिल है। साथ ही बगहा के बेलवानिया पुल के पुनर्निर्माण की योजना लाने की भी मांग की गई।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!