पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, जान-माल की सुरक्षा की गुहार
वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र पिपरा कुटी गांव की महिला दुर्गा कुमारी ने अपने पड़ोसी ध्रुपा देवी व अन्य पर खेत का मेढ़ काटने,गाली-गलौज और मारपीट समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी द्वारा लंबे समय से उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह और उसका परिवार भय के माहौल में जी रहे हैं।
महिला ने अपने आवेदन में बताया है कि आरोपी की हरकतों से परिवार की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। उसने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की सत्यता की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






