Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पत्नी की हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटकाया, आरोपी...

पत्नी की हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटकाया, आरोपी पति गिरफ्तार

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 जून 2026 की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नरकटी गांव स्थित एक आम के बगीचे में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एफएसएल टीम एवं वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि महिला का शव दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटकाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगले दिन उसकी पहचान हेमलता कुमारी (24 वर्ष), पत्नी गौतम काजी, निवासी नरकटी, थाना लौकरिया, जिला पश्चिम चम्पारण के रूप में की।

शव की पहचान के बाद पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर के नेतृत्व में टीम मृतका के ससुराल पहुंची। वहां घर का सामान बिखरा हुआ मिला। इसी दौरान मृतका का पति गौतम काजी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 10 जून की शाम पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने लाठी और कुदाल के बेंट से मारपीट की। बाद में दोनों ईख के खेत की ओर गए, जहाँ फिर से झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर उसने पत्नी को जमीन पर पटककर उसकी गर्दन दबा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को छुपाकर रखा और अंधेरा होने का इंतजार किया। रात होने पर उसने शव को आम के पेड़ तक ले जाकर दुपट्टे से लटकाया, ताकि मामला आत्महत्या लगे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या स्थल (ईख का खेत) और शव लटकाने वाले स्थान की पहचान की। साथ ही घटनास्थल के पास से एक बिहार ग्रामीण बैंक का पासबुक भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!