Tuesday, June 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रिल बनाने के दौरान गंडक नहर में डूबे दो युवक कि मौत

रिल बनाने के दौरान गंडक नहर में डूबे दो युवक कि मौत

0
19

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के अमवा मझार स्थित गंडक नहर के 55 पुल बड़ा केवड़ा के समीप रिल, वीडियो बनाने के दौरान दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई तथा मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।अंचलाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान धर्म कुमार 18 वर्ष, पिता विनोद यादव तथा करण कुमार 19 वर्ष, पिता नंद लाल महतो के रूप में हुई है। दोनों युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारी टोला के निवासी थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने कुछ साथियों के साथ अमवा मझार के समीप गंडक नहर के 55 पुल बड़ा केवड़ा के पास गए थे। इसी दौरान वे मोबाइल से रिल बनाने में व्यस्त थे।

बताया जाता है कि वीडियो बनाने के क्रम में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नहर के गहरे पानी में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद दोनों युवकों के शव को बाहर निकाला गया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया।इस दुखद घटना के बाद मृतकों के गांव बारी टोला में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदियों, नहरों और अन्य जलाशयों के किनारे वीडियो या रिल बनाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!