Monday, June 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा के गार्डन कैफे में ‘चाय पर चर्चा’, श्री विश्वकर्मा बढ़ई संगठन...

बगहा के गार्डन कैफे में ‘चाय पर चर्चा’, श्री विश्वकर्मा बढ़ई संगठन की मजबूती पर जोर

0
32

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

श्री विश्वकर्मा बढ़ई महासंघ, बगहा पुलिस जिला की संगठनात्मक मजबूती को लेकर बगहा-2 स्थित गार्डन कैफे रेस्टोरेंट में एक आयोजन “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने एवं समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महासंघ के सक्रिय सदस्य घनश्याम शर्मा जी एवं बिजेंद्र शर्मा जी पत्रकार विजय कुमार शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने महासंघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में महासंघ द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज के लोगों को जोड़ने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल हो सके।

अंत में सभी संगठन की मजबूती एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प के साथ पंचायत स्तर पर संगठन के चुनाव स्तर पर आगामी सप्ताह से किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!