Wednesday, June 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि सभागार परिसर में 108 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ पर तिरंगा...

वाल्मीकि सभागार परिसर में 108 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ पर तिरंगा स्थापित

0
15

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर में सीमा से सटे वाल्मीकि नगर स्थित कंवेंशन सेंटर वाल्मीकि सभागार परिसर में मंगलवार को 108 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ पर तिरंगा स्थापित कर पूरे सम्मान के साथ फहराया गया। सादे लेकिन गरिमामय समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज को विधिवत फहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित यह विशाल तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा। साथ ही यह वाल्मीकिनगर की पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

गंडक बराज, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटकों का ध्यान अब यह विशाल तिरंगा दूर से ही आकर्षित करेगा। लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और राष्ट्रीय भावना मजबूत होगी।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में इतने ऊंचे ध्वज स्तंभ पर लहराता तिरंगा युवाओं में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!