अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
आगामी वर्ष 2026 में संभावित बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने की। इस दौरान बाढ़ से बचाव, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए।
बैठक में प्रमुख पति मंटू कुशवाहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान, राहत शिविरों की व्यवस्था, नावों की उपलब्धता, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी पर चर्चा की।

बैठक में मुखिया निर्मला तिवारी, देवी सहनी, सौदागर साह, सत्यप्रकाश, मुखिया प्रतिनिधि मनील सिंह, समिति सदस्य संजय सिंह, दिलीप सहनी, विनोद कुमार, विकास शर्मा, सरपंच संजय पटेल, पूर्व सरपंच जटाशंकर सिंह, समिति सदस्य प्रतिनिधि हेमंत मिश्रा तथा राम एकबाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अंचलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा आपदा की स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है तथा सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।






