Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लौरिया में छापेमारी: दो देसी कट्टा व ड्रैगन चाकू के साथ दो...

लौरिया में छापेमारी: दो देसी कट्टा व ड्रैगन चाकू के साथ दो गिरफ्तार

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया/लौरिया, 02 जून 2026: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवा सेख टोली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, एक ड्रैगन चाकू तथा खाली खोखा बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 02 जून 2026 की रात्रि में थानाध्यक्ष लौरिया को गोपनीय सूचना मिली कि वार्ड संख्या-1, बरवा सेख टोली निवासी मोहम्मद कामरान अपने घर में अवैध आग्नेयास्त्र रखे हुए है और अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष लौरिया के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई एवं स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान मोहम्मद कामरान और उसके चचेरे भाई इमरुल्लाह आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की निशानदेही पर घर की तलाशी ली गई, जिसमें एक पेटी से दो देसी कट्टा, एक खाली खोखा और एक बड़ा ड्रैगन चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में लौरिया थाना कांड संख्या 318/26 दर्ज कर लिया है तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!