Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चौतरवा में अवैध मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

चौतरवा में अवैध मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा (प. चंपारण) — चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भूलहवाडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन समेत सभी मवेशियों को बरामद कर लिया। इस मामले में संलिप्त दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध मवेशी परिवहन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!