Monday, June 1, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में सात लोगों के खिलाफ...

जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0
10

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के नवका टोला में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित शानी कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 31 मई को शानी कुमार अपने घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस दस्तावेज के अनुसार, मामले में सात नामजद आरोपियों को अभियुक्त बनाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विवाद की जड़ जमीन से जुड़ा पुराना मामला है, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था।
वाल्मीकिनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पक्ष की भूमिका और घटनास्थल की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!