Friday, May 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा: 142.56 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

बगहा: 142.56 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला के पटखौली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुमावलिया स्थित सरेह इलाके से पुलिस ने छापेमारी कर 7 बोरा में रखी 142.56 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक मोटरसाइकिल सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि ये लोग अवैध रूप से शराब की तस्करी में संलिप्त थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!