Thursday, May 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हर्ष उल्लास के साथ बगहा अनुमंडल में मनाया गया ईद उल अजहा

हर्ष उल्लास के साथ बगहा अनुमंडल में मनाया गया ईद उल अजहा

0
21

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा मनाया। ईद उल अजहा की नमाज मस्जिद और ईदगाह में लोगों ने पढ़ा । बगहा अनुमंडल के बगहा नगर , रामनगर , वाल्मीकि नगर , धनहा, मधुबनी, भीताहा चौतरवा, भैरोगंज, खरपोखरा आदि जगहों पर प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से ईद उल अजहा (बकरीद) मुस्लिम भाइयों ने बनाया। प्रशासन द्वारा सभी ईदगाह और मस्जिदों के बाहर प्रशासन मुस्तैद दिखा। ईद के नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले लगा एक दूसरों को बकरीद की मुबारकबादी दी। बगहा नगर के डूमवालिया , पटखौली, पारस नगर, मस्तान टोला, रहमान नगर, रतन माला, ईदगाह, मस्जिद आदि में ईद-अल-अजहा की नमाज लोगों ने अदा किया।


कुर्बानी का यह रिवाज मुसलमान भाई “इस्लामिक मान्यता के अनुसार पैगंबर हज़रत इब्राहिम अपने बेटे हज़रत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा कि राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके बेटे को जीवनदान दे दिया बेटे के जगह पर बकरे की कुर्बानी हुई” जिसकी याद में यह पर्व बकरीद मनाया जाता है। डूमवालिया मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल मजीद कासमी ने देश में भाईचारा और अमन सुकून कायम रहे इसके लिए ईदगाह में दुआ मांगी गई। इसके साथ सभी जगह पर देश की सलामती के लिए दुआ मांगी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!