Thursday, April 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सेमरा के पूर्व थाना प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, कानून अवमानना...

सेमरा के पूर्व थाना प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, कानून अवमानना का आरोप – जावेद उर्फ मुन्ना

0
22

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला के सेमरा थाना के पूर्व प्रभारी सम्पत कुमार यादव पर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जिनपर कानून की अवहेलना, धमकी देने तथा न्यायालय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक व्यक्ति को दौड़ा कर गोली मारने की धमकी दी थी और न्यायालय को “पागलों का अड्डा” बताया था। जिससे न्यायिक गरिमा पर प्रश्न खड़ा हुए हैं इस मामले में शास्त्रीनगर, बगहा निवासी जावेद अख्तर उर्फ मुन्ना ने बताया गया कि उनके ही द्वारा बगहा न्यायालय में दायर परिवाद संख्या 222/25 दर्ज कराई गई थी जिसपर न्यायिक दंडाधिकारी, बगहा ने संज्ञान लेते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि सेमरा थाना में अपने कार्यकाल के दौरान सम्पत कुमार यादव का आचरण काफी विवादित रहा है। उनके खिलाफ पहले से ही पटना उच्च न्यायालय में एक आपराधिक रिट याचिका भी लंबित है। जावेद अख्तर उर्फ मुन्ना ने बताया कि , उनके कई कथित अनियमितताओं और काले कारनामों से संबंधित साक्ष्य जल्द ही बिहार के पुलिस महानिदेशक को सौंपे जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। इस पूरे प्रकरण में प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!