विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा दो प्रखंड अंतर्गत सभी मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालयों में पढ़ने वाली किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए गार्डासिल वैक्सीन दी जाएगी।इसे लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की गई।जिसकी जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र की छात्राओं को यह टीका लगाया जाएगा।

इसके लिए सभी स्कूलों से पात्र किशोरियों की सूची मांगी गई है।वही डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि गार्डासिल वैक्सीन HPV वायरस से बचाती है,जो सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है।यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार द्वारा निःशुल्क लगाया जा रहा है।प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों से एक सप्ताह के अंदर सूची उपलब्ध कराने को कहा,ताकि जल्द टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सके।टीकाकरण के दौरान स्कूल मे एएनएम व स्वास्थ्य टीम मौजूद रहेगी।अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर कराए।






