Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास यूरिया वितरण पर सख्ती: गन्ना किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन...

यूरिया वितरण पर सख्ती: गन्ना किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन सक्रिय

0
30

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिमी चंपारण में यूरिया वितरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। वाल्मीकि नगर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने पूर्व में जारी नियंत्रण संबंधी आदेश को व्यावहारिक रूप से नरम करने की दिशा में पहल की है। जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गन्ना की खेती करने वाले किसानों को उनकी जमीन के कागजात की जांच के उपरांत आवश्यकता के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराया जाए। इससे पहले वितरण पर नियंत्रण के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन का मानना है कि गन्ना बिहार की प्रमुख नगदी फसल है। यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो उत्पादन प्रभावित होगा, जिससे न केवल किसानों की आय पर असर पड़ेगा बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति और सरकार के राजस्व पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस नए निर्देश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि गन्ना किसानों को समय पर यूरिया मिल सकेगा और खेती पर पड़ने वाले संभावित संकट को टाला जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!